फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़े और दुर्गंध युक्त चावल वितरण का कार्डधारकों ने किया विरोध

सड़े और दुर्गंध युक्त चावल वितरण का कार्डधारकों ने किया विरोध

Sun, 13 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सड़े और दुर्गंध युक्त चावल वितरण का कार्डधारकों ने किया विरोध
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बभनौलिया गांव स्थित कोटेदार द्वारा शनिवार को सड़ा और दुर्गंध युक्त चावल वितरण करने पर कार्डधारकों ने इसका विरोध करते हुए अनाज लेने से साफ इंकार कर दिया। कार्डधारकों द्वारा विरोध जताने की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी जमानिया के एसडीएम को दी। एसडीएम ने वितरण पर रोक लगाते हुए खराब अनाज को वापस करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय आपूर्ति कर्मचारी को बुलाकर इसकी पूछताछ भी की। एसडीएम के निर्देश पर रविवार को लगभग 30 क्विंटल खराब चावल कोटेदार द्वारा संबंधित विभाग को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

भदौरा ब्लाक के बभनौलिया गांव में आपूर्ति कर्मचारी द्वारा कोटेदार के पास राशन भेजवाया गया था। कोटेदार आपूर्ति विभाग की ओर से भेजे गए राशन का वितरण कार्डधारकों को करने लगा। कार्डधारकों ने खराब राशन की शिकायत कोटेदार से की। कार्डधारकों का आरोप है कि इसके बावजूद भी कोटेदार द्वारा खराब अनाज का वितरण करना रोका नहीं गया। कोटेदार की तरफ से आधा अनाज जबरदस्ती कार्डधारकों में वितरित कर दिया गया। कार्डधारकों का कहना था कि जब राशन घर ले जाकर देखा तो चावल में कंक्रीट और दुर्गंध आ रही थी। यह देख कार्डधारकों का आक्रोश बढ़ गया और वह खराब राशन वितरण का विरोध करने लगे। इसकी जानकारी होते ही ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर कोटेदार की ओर से वितरण किए जा रहे राशन की जांच की। जांच करने के बाद उन्होंने अनाज का नमूना एसडीएम को दिखाया। खराब अनाज को देख एसडीएम ने सप्लाई कर्मचारी को खराब खाद्यान्न को वापस कर दूसरा देने का निर्देश दिया। एसडीएम की ओर से मिले निर्देश के बाद कोटेदार द्वारा खराब अनाज आपूर्ति विभाग को वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed