फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   80 thousand rupees withdrawn from the account by changing the ATM card, FIR registered

Ghazipur News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 80 हजार, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees withdrawn from the account by changing the ATM card, FIR registered
गाजीपुर। रजदेपुर देहाती रौजा निवासी अवधेश राय ने मंगलवार की देर शाम शहर कोतवाली में चार अज्ञात उचक्कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि बातों में उलझाकर आरोपियों ने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद दो मिनट से भी कम समय में खाते से 80 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि रजदेपुर देहाती रौजा निवासी अवधेश राय ने तहरीर देकर बताया कि दो दिसंबर की दोपहर एक से दो बजे के बीच में रौजा स्थित पीएनबी एटीएम में दस हजार रुपये निकालने के लिए दो बार प्रयास किया, लेकिन पिन डालने के बाद बटन काम करना बंद कर दिया। इस दौरान अचानक 3-4 अज्ञात लोग एटीएम कक्ष में घुस गए और बातों में उलझाने लगे। मैं वहां से निकलकर बगल के यूबीआई की एटीएम के तरफ बढ़ा। एक आरोपी यूबीआई के एटीएम में भी घुस गया। कई बार उसे बाहर जाने को कहा गया, लेकिन वह बाहर नहीं गया। कुछ देर बाद दो और युवक आए और बातों में उलझाकर मशीन से एटीएम कार्ड निकालकर बदल दिया। एटीएम में कोई गार्ड नहीं था। कुछ देर बाद मोबाइल पर मेसेज आया कि एटीएम कार्ड से 10 हजार- 10 हजार दो बार और पीओएस मशीन से एक बार में 60 हजार रुपये निकाल लिए गे। जानकारी होते ही पीएनबी बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया। एटीएम कार्ड देखने पर पता चला कि वो बदला है और उस एटीएम कार्ड पर सचेंद्र सिंह नाम दर्ज है। आरोपियों ने दोपहर 1.40 से दोपहर 1.42 बजे के अंदर पैसा उड़ा दिया। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed