फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   8 people electrocuted

घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, आठ लोग झुलसे

Sun, 04 Sep 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
8 people electrocuted
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
कोतवाली क्षेत्र के अदिलाबाद गांव में रविवार की भोर में एलटी तार पर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से पचास से अधिक घरों में करंट दौड़ गया। करंट से आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए और लाखों रुपये के विद्युत उपकरण जल गए। झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुहम्मदाबाद विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर दिया। अधिशासी अभियंता द्वारा जर्जर तारों को बदलने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए।  
विज्ञापन

 मुहम्मदाबाद विद्युत उपकेंद्र के पीछे अदिलाबाद गांव के पूर्वी छोर पर सुबह करीब 5 बजे 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर एलटी तार पर गिर गया, जिससे 50 से अधिक घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया और बिजली के उपकरण जलने लगे। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर भागने लगे। जलने से उपकरण बच जाए, इसके लिए स्विच बंद करते समय राजू गुप्ता, एनामुल अंसारी, बृजेश राजभर, दिलीप गुप्ता, सुनील मौर्य, नीलम गुप्ता, मालती एवं मंशा देवी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर ले जाया गया। हाई करंट से पंखा, कूलर, फ्रिज, टीवी, सीएफएल, वाशिंग मशीन, पंप सहित अन्य लाखों रुपये के विद्युत उपकरण जलकर स्वाहा हो गए।
विज्ञापन

इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण मुहम्मदाबाद विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे जर्जर तारों को बदलने की मांग को लेकर हो-हल्ला के बीच घेराव कर दिया। रविवार का दिन होने के कारण कोई भी अधिकारी उपकेंद्र पर मौजूद नहीं था। दूरभाष पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने आश्वासन दिया कि वाराणसी से तकनीशियन को बुलाकर मशीन की जांच कराई जायेगी तथा उसमें जो भी फॉल्ट है, उसे ठीक किया जायेगा। इसके बाद जर्जर तारों को बदलने का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। घेराव करने वालों में अशोक कुशवाहा, रामबदन कुशवाहा, हसनैन अंसारी, इंतजार अंसारी, गजानंद वर्मा, हरेंद्र राम सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed