फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   750 people who came from abroad in a month, send everyone's swabs for investigation

एक माह में विदेश से आए 750 लोग, सभी के स्वैब जांच को भेजे

Tue, 04 Jan 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
750 people who came from abroad in a month, send everyone's swabs for investigation
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच दुबई, अमेरिका, इंग्लैंड समेत अन्य देशों से एक माह में आए 750 लोगों के स्वाब आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें होम आइसोलेट किया है जिनकी मानीटरिंग की जा रही है। इनके संपर्क में आए लोगों की सूची निगरानी समितियां बना रही है।
विज्ञापन

कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर भी खतरनाक न हो, इसके लिए हरसंभव तैयारियां की गई हैं। दिल्ली, मुंबई समेत अन्य राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश पर विदेशों से जनपद में आने वालों लोगों पर नजर रखना शुरू कर दिया। बीते माह से अब तक 750 लोग विदेश से जिले के इलाकों में आए हैं। इनकी सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक-एक करके विदेशों से आए लोगों के घर जाकर उनके स्वाब लिए और उन्हें आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। विदेशों से आए लोगों को होम आइसोलेट कर उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई थी। संक्रमित लोगों को समय से बेहतर इलाज नहीं मिल पाया था। पीड़ितों की मौत के मामले भी आए थे। हालांकि बाद में सक्रियता बरतते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर काबू पा लिया था लेकिन तीसरी लहर की स्थिति में परेशानी न हो, इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट समेत तीन कोरोना पॉजिटिव
रेवतीपुर। कोरोना संक्रमण फिर बढ़ना शुरू हो गया है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एक बालक की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को होम आइसोलेट करने के बाद ही उनकी निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है ताकि संक्रमण फैलने पर अंकुश लगाया जा सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मनीष राय ने बताया कि फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एक बालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई सात
गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सात पहुंच गई है। चार मरीज पूर्व से ही कोरोना पॉजिटिव थे। इधर रेवतीपुर सीएचसी पर तीन मरीजों के मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर सात हो र्गई है। वहीं 1573 संदिग्धों की जांच की गई है। इसमें 755 की आरटीपीसीआर, 808 का एंटीजन एवं 10 का ट्रूनैट से जांच की गई है। सात सक्रिय मरीजों में छह को तो होम आइसोलेट किया गया है जबकि एक का उपचार बीएचयू वाराणसी में चल रहा है।

जिले में एक माह में विदेशों से 750 लोग आए हैं। इन्हें होम आइसोलेट करने के साथ उनके स्वाब जांच के लिए भेजे गए हैं। निगरानी समितियों को भी सक्रिय किया गया है, जिससे लगातार मॉनीटरिंग की जा सके। बचाव के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है।- डॉ. उमेश कुमार, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed