फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   722nd Annual Urs of Hazrat Shahnind Pir Ghazi Rahmatullah Alaiah was celebrated with Aqeedat

अकीदत के साथ मनाया गया हजरत शाहनिंद पीर गाजी रहमतुल्लाह अलैह का 722वां सालाना उर्स

Sun, 13 Feb 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
722nd Annual Urs of Hazrat Shahnind Pir Ghazi Rahmatullah Alaiah was celebrated with Aqeedat
अकीदत के साथ मना शाहनिंद पीर का उर्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। शाहनिंदा मुहल्ला स्थित हजरत शाहनिंद पीर गाजी का 722वां उर्स रविवार को अकीदत के साथ मनाया गया। कई जिलों से आए जायरीनों ने बाबा की मजार पर मत्था टेककर मन्नतें मांगी।

नगर के शाहनिंदा स्थित शाहनिंद पीर की मजार पर फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी की गई। उसके बाद जायरीनों के शाहनिंद पीर की मजार पर आने का क्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। दोपहर में मिलादुन्नबी एवं शाम को चादरपोशी हुई। उर्स के दिन पूरे क्षेत्र में मेला लगा रहा, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोगों ने मजार पर मत्था टेका। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस के साथ आयोजन समिति के वालंटियरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उर्दू की 11 रजब को प्रति वर्ष मनाए जाने वाले इस उर्स में गाजीपुर के साथ ही आसपास के जिलों मऊ, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, चंदौली एवं बिहार से भी सैकड़ों की संख्या में जायरीन यहां पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि शाहनिंद पीर की मजार पर सच्चे मन से मन्नत मांगने वालों की मन्नत जरूर पूरी होती है। पूर्व विधायक सपा प्रत्याशी सिबगतुल्लाह अंसारी, नगर पालिका चेयरमैन शमीम अहमद, ताबिश अकरम, मोहम्मद शकील सहित बड़ी संख्या में जायरीनों ने मजार पर मत्था टेका एवं दुआख्वानी की। आयोजन समिति के सदस्य जमालुद्दीन अहमद उर्फ जूल्लू मियां, कुर्बान राईनी, अनवर राईनी, वकार अहमद, वसीम, शकील अहमद आदि उर्स को सफल बनाने में पूरे मनोयोग से लगे रहे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed