फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मांग पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन

मांग पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 11 Jan 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
मांग पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन
गाजीपुर। संविदा कर्मियों को विभाग से सीधे खाते में भुगतान करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश कमेटी के आह्वान पर विद्युत मजदूर संगठन उत्तर से जुड़े कर्मी दूसरे दिन गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार कर आमघाट गांधी पार्क स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में धरनारत रहे।वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यालय सहायक टीजी-2 एवं लैब असिस्टेंट तथा समकक्ष को नियुक्त ग्रेड-पे 4200 एवं चतुर्थ श्रेणी श्रमिक को 2600 ग्रेड पे दिया जाए। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार संविदा कर्मियों को विभाग से सीधे भुगतान किया जाए। जनियर इंजीनियर के रिक्त 1600 पदों पर पत्रता अविध पांच वर्ष करते हुए टीजी- की पदोन्नति की जाए। पुरानी पेंशन प्रणाली को पुन: लागू करने के साथ ही वर्ष 2005 तक ऊर्जा निगमों में नियुक्त कर्मियों को भी राज्य सरकार की भांति पेंशन की सुविधा दी जाए। कहा कि 10 फरवरी 2015 के आंदोलन के संबंध में दर्ज कराए गए मुकदमें को वापस लिया जाए तथा संगठन के महामंत्री आलोक सिन्हा का उत्पीड़न समाप्त करने के साथ ही हमारी 11 सूत्री मांगों को पूरा किया जाए। अध्यक्ष श्यामनारायन सिंह ने कहा कि मांगों को पूरा होने तक प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जनपद सचिव हरिश्चंद्र सिंह कुशवाहा, राजाराम यादव, सुबच्चन यादव, रामकवल यादव, दीपक नरायन दुबे, सीताराम आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed