{"_id":"5bf599dabdec22697300c847","slug":"71542822362-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं सुधरी तो चुनाव का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं सुधरी तो चुनाव का करेंगे बहिष्कार
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
भीमापार(गाजीपुर)। मंगारी-खिदिरगंज मार्ग की हालत पूरी तरह से दयनीय हो गई है। आलम यह है कि कई स्थानों पर पिच की जगह सिर्फ गिट्टी और मिट्टी दिखाई दे रही है। हर कदम बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद हैं। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों की वजह से आए दिन बाइक सवार गिर कर घायल हो रहे हैं। इससे लोगों में रोष गहराता जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दिया कि यदि समय रहते मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो वह सड़क पर उतरने के साथ ही लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।
भीमापार-सादात ब्लॉक मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूरी पर स्थित मखदूमपुर नहर से मंगारी-खिदिरगंज मार्ग, जो आगे आजमगढ़ जनपद को जोड़ती है, महीनों से बदहाल हो गई है। इस मार्ग पर बिजरवा, महुरसा, दलीपराय पट्टी, मंगारी, नाथूपुर, सेमरौल, कुआटी, अताउल्लाहपुर, खिदिरगंज आदि गांवों के लोग आवागमन करते हैं। आलम यह है कि सड़क के नाम पर हर कदम सिर्फ छोटे-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर पिच की जगह सिर्फ बिखरी गिट्टियां और धूल दिखाई दे रही है। मार्ग की खस्ताहाली की वजह से आधा घंटा का सफर लोग एक से लेकर सवा घंटा में तय कर रहे हैं। मार्ग के गड्ढों की वजह से आएदिन चार पहिया वाहनों की कमानी टूट रही है। दिन के उजाले में तो बाइक सवारों की गड्ढों पर नजर पड़ जा रही है और वह इससे बच-बचा कर निकल जा रहे हैं, लेकिन रात के अंधेरे में खासकर सड़क की स्थिति से अंजान लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। सड़क की मरमत न कराए जाने से लोगों में संबंधित विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। उनका कहना है कि जिलाधिकारी तथा विभागीय अधिकारियों को पत्रक देकर सड़क की दशा सुधारने की गुहार लगाई गई। इसके साथ ही रेल राज्यमंत्री को सड़क की स्थिति से अवगत कराया गया तो उन्होंने छह माह बाद सड़क की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया था। बावजूद इसके छह वर्ष बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। इससे लोगों में संबंधित विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराया गया तो ग्रामीण सड़क के लिए सड़क पर उतरने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियंता मनीष शुक्ला ने बताया कि अभी बजट नहीं है। आते ही सड़क को गड्ढामुक्त कराने का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।