फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किसानों की आमदनी दोगुना करने का नारा धोखा साबित

किसानों की आमदनी दोगुना करने का नारा धोखा साबित

Tue, 20 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
किसानों की आमदनी दोगुना करने का नारा धोखा साबित
दिलदारनगर। अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में मंगलवार को कृषि मंडी परिसर में किसान महापंचायत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह ने कहा कि मोदी राज में 50 हजार किसान अब तक आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों की आमदनी दोगुना करने का नारा धोखा साबित हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खाद, बीज, बिजली की मूल्यवृद्धि ने खेती-किसानी को चौपट कर दिया है। किसान घाटे में खेती कर रहे हैं। कर्ज माफी पूंजीपतियों को दी जा रही है। किसानों को कहीं भी भूमि अधिग्रहण कानून का फायदा नहीं मिल रहा है। सरकार चार गुना मुआवजा देने से भाग गई है। लाठी-गोली के दम पर जमीन छीनी जा रही है। ऐसा ही चंदौली में रेल फ्रेट कारीडोर में भी किया जा रहा है। धान खरीद केंद्र गायब हैं। बिचौलिए फसल लूट रहे हैं। कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को लाचार बना दिया है लेकिन किसान लाचार नहीं बनेंगे। सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने 29-30 नवंबर को किसान संगठनों की ओर से दिल्ली में दो दिवसीय किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली चलने की अपील की। किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि पंचायत से प्रस्ताव पारित किया गया है कि धान की फसल की सरकार बंटाई सहित सभी किसानों के धान के समर्थन मूल्य पर खरीद की व्यवस्था करे नहीं तो इस पर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदेश सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आज किसानों को बुनियादी मुद्दों से बरगलाने के लिए राम मंदिर फिर शुरू हो गया है। महासभा किसानों की समस्याओं की अनदेखी नहीं होने देगी। किसानों के हित की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर अफरोज आलम, रामप्यारे राम, शशिकांत कुशवाहा, डॉ. सलाहुद्दीन खान, विजय नारायण यादव, रामप्रवेश मौर्य, सिराज खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed