फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बोलेरो-आटो की टक्कर में बाबू की मौत, नौ घायल

बोलेरो-आटो की टक्कर में बाबू की मौत, नौ घायल

Mon, 19 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो-आटो की टक्कर में बाबू की मौत, नौ घायल
बोलेरो-आटो की टक्कर में लिपिक की मौत, नौ घायल
विज्ञापन

चार घायलों को जिला अस्पताल लाया गया
गाजीपुर से सवारी लेकर मुहम्मदाबाद जा रहा था आटो रिक्शा
गौसपुर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो से हुई टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
मुहम्मदाबाद। गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर गौसपुर गांव के पास सोमवार को बोलेरो और आटो रिक्शा की आमने- सामने हुई भिड़ंत में एक लिपिक की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार को करीब 11 बजे रौजा बस स्टैंड के पास एक आटो रिक्शा सवारी लेकर मुहम्मदाबाद के लिए रवाना हुआ। इसी बीच गौसपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से आमने-सामने उसकी टक्कर हो गई, जिससे आटो रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को आटो रिक्शा से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद कुछ लोग आटो में फंस गए थे, उन्हें भी किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में शहर कोतवाली क्षेत्र के आमघाट निवासी शहीद स्मारक डिग्री कॉलेज मुहम्मदाबाद में लिपिक के पद पर तैनात प्रदीप कुमार (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुग्रीव (27), उनकी पत्नी सुनीता (25), मुहम्मदाबाद के अदिलाबाद निवासी राधेश्याम राम (26), भांवरकोल के लौआडीह निवासी गिरजा राय (65), मुहम्मदाबाद के बखारीपुर निवासी आसिम अंसारी (27), मुहम्मदाबाद निवासी वंदना (26), यही की लीलावती (55), करीमुद्दीनपुर निवासी स्वामीनाथ (30) और यहीं के मारकंडेय (30) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजवाया। चार यात्रियों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। वहां मारकंडेय, वंदना, लीलावती और स्वामीनाथ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

(फोटो भी)

इनसेट...
सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आमघाट निवासी प्रदीप कुमार शहीद स्मारक डिग्री कॉलेज मुहम्मदाबाद में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वह रोज आटो अथवा किसी अन्य वाहन से सुबह मुहम्मदाबाद जाते थे और शाम को ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर वापस लौट आते थे। रोज की तरह सोमवार को वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। पूर्वांह्न 11 बजे के करीब वाहन के इंतजार में रास्ते में खड़े थे। परिवार के लोगों में भी यह उम्मीद लगाए हुए थे कि प्रतिदिन की तरह अपने निर्धारित समय पर वह घर आ जाएंगे। इसी बीच दोपहर में जैसे ही परिजनों को यह सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है, घर में कोहराम मच गया। परिजन चीख-पुकार करने लगे। रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग घरों से निकल गए और विलाप कर रहे लोगों को ढांढस बंधाने में जुट गए। पूरा मुहल्ला शोक में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed