फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नाली जाम होने से रास्ते में फैल रहा पानी

नाली जाम होने से रास्ते में फैल रहा पानी

Thu, 05 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नाली जाम होने से रास्ते में फैल रहा पानी
गाजीपुर। शहर के साथ जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई न होने से पानी निकासी नहीं हो रही है। इससे नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जा रही है। लोगों को जल जमाव के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार दिलदारनगर थाना से गांव में जाने वाले मार्ग पर पर स्थित नालियां साफ-सफाई के अभाव कूड़ा-कचरा से पट गई हैं। इससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है। नाली के जाम होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थाना के पास ही लड़कियों का स्कूल है। छात्राएं गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश हो रही हैं। काफी समय से पानी लगा रहने से दुर्गंध उठ रही है। इससे लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। बारिश होने पर स्थिति और भी नारकीय हो जा रही है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य रामबली यादव ने कहा कि बजट के अभाव में साफ-सफाई का नहीं हो पा रहा है। बजट आते ही सफाई का कार्य प्रारंभ कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के महना गांव में मुख्य सड़क से गांव को अंदर जाने वाली रास्ते स्थित नालियों की साफ-सफाई सफाई कर्मियों द्वारा न किए जाने से बजबजा रही है। कूड़ा-कचरा से पटे होने की वजह से पानी निकासी अवरुद्ध हो गया है। नाली का पानी रास्ते में जमा होने की वजह से आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरीवश लोग गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में एडीओ पंचायत अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि एक-दो दिन में नालियों की सफाई कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed