{"_id":"5aa80d6e4f1c1bc0758b54bf","slug":"71520962926-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरा नहीं हुई तो 15 को जनता के सहयोग से मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरा नहीं हुई तो 15 को जनता के सहयोग से मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद - गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर के तत्वावधान में शहीद शशांक सिंह की मूर्ति कासिमाबाद चौराहे पर स्थापित करने के लिए तीन दिवसीय उपवास धरना आयोजित है। मंगलवार को दूसरे दिन भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन कासिमाबाद तथा तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कहा कि अगर हमारी मांग को प्रशासन पूरा नहीं करता है तो चौक पर 15 मार्च को जनता के सहयोग से मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आज उपवास धरना का दूसरा दिन है लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ़ से अभी तक किसी प्रतिनिधि ने संज्ञान नहीं लिया है। कहा कि भले ही शासन-प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रही हो लेकिन तीन दिवसीय उपवास धरना के बाद 15 मार्च को कासिमाबाद चौराहे को जाम कर शहीद की मूर्ति को स्थापित कर दिया जाएगा। भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज अहमद ने कहा कि अगर मूर्ति स्थापित करने के लिये जरुरत पड़ी तो हम सभी भूतपूर्व सैनिक आमरण अनशन पर बैठने का काम करेंगे। जिला महामंत्री अभिजीत सिंह ने कहा कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम चुप नहीं बैठेंगे। इस धरना को कासिमाबाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तिवारी ने अपना समर्थन प्रदान किया। वादा किया कि इस लड़ाई में हम कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगे। उपवास धरना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह, मनीष सिंह, पूर्व सैनिक भगवती प्रसाद वर्मा, सुग्रीव राम, जगरनाथ पाल, कमला यादव ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर शहीद के पिता अरुण सिंह, भूपेंद्र सिंह, सादात ब्लाक के अध्यक्ष पंकज सिंह, सदर ब्लाक अध्यक्ष राजीव सिंह, पंकज सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, गोलू, रितेश, शुभम सिंह, अविनाश, दिनेश भाष्कर, धनंजय राजभर, शेषनाथ, अवधेश सिंह आदि दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन