फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   साइकल सवार को बचाने में पलटा पूर्व मंत्री का वाहन

साइकल सवार को बचाने में पलटा पूर्व मंत्री का वाहन

Sun, 28 Jan 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
साइकल सवार को बचाने में पलटा पूर्व मंत्री का वाहन
सुहवल (गाजीपुर)।
विज्ञापन

स्थानीय थाना से कुछ ही दूरी पर एक साइकल सवार को बचाने में प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का निजी वाहन पलट गया। इस घटना में चालक सहित तीन लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। वाहन में पूर्व पर्यटन मंत्री सवार नहीं थे। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया।

सैदपुर के अठगांवा में हो रही हाकी प्रतियोगिता को देख चालक गहमर निवासी गप्पू सिंह (30), उत्तरौली गांव निवासी सिद्घार्थ (25) और हरपुर निवासी गणेश यादव (41) पूर्व पर्यटन मंत्री के वाहन से सेवराई जा रहे थे। जैसे ही वह सुहवल थाने के पास पहुंचे, एक साइकल सवार को बचाने में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। वाहन में पूर्व मंत्री सवार नहीं थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास भेज दिया। चिकित्सक ने चालक सहित तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed