{"_id":"5a6cba1f4f1c1bb2208b5a52","slug":"71517074975-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रेबीज नहीं होने तीमारदारों ने काटा बवाल, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रेबीज नहीं होने तीमारदारों ने काटा बवाल, लगाया जाम
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन नहीं होने पर शनिवार को मरीजों के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। नाराज तीमारदारों ने अस्पताल के सामने लालदरवाजा-मिश्रबाजार मार्ग को जामकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराई। तीमारदारों ने सीएमएस कार्यालय का घेराव कर दिया। सीएमएस डॉ. एसएन प्रसाद ने 29 जनवरी को इंजेक्शन रहने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
तीमारदारों ने आरोप लगाया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन जिले के सीएचसी और पीचसी पर भी उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य कर्मी के रवैए से गुस्साए तीमारदारों ने लालदरवाजा-मिश्रा बाजार मार्ग करीब सुबह करीब 11 बजे जाम कर दिया। एसआई नसीम अख्तर ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर करीब 11 बजकर 20 मिनट पर जाम समाप्त कराया। लोगों ने सीएमएस कार्यालय का घेराव कराकर नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे सीएमएस डॉ. एसएन प्रसाद ने बताया कि 29 जनवरी को इंजेक्शन आ जाएगा। सीएमएस के आश्वासन के बाद सभी परिजन अपने मरीजों को लेकर घर वापस चले गए।