फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   समारोहपूर्वक मनाया गया यूपी दिवस

समारोहपूर्वक मनाया गया यूपी दिवस

Wed, 24 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
समारोहपूर्वक मनाया गया यूपी दिवस
गाजीपुर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जिले में 62 विभिन्न जन लाभकारी योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को राइफल क्लब परिसर में किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से यह दिवस पहली बार मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि जिले में गुलाब एवं केवड़ा जल प्रसिद्ध है, जो धीरे-धीरे समाप्त हो चुका है। इस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है। बहुत से किसान पोस्ता की खेती करते थे। लाइसेंस के अभाव में उन्होंने रुचि लेना बंद कर दिया है। उन्हें लाइसेंस उपलब्ध कराकर खेती के कार्य में आगे आने की जरूरत है। स्पोर्ट्स में युवाओं को सही अवसर मिलने की जरूरत है। देश की आर्थिक विकास दर दहाई के ऊपर पहुंचे हमें उस लक्ष्य को हासिल करने की जरूरत है। वर्तमान सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ी मात्रा में निवेश बढ़ाया हैै। 2014 के पूर्व रेलवे में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 45 हजार करोड़ रिलीज किए गए थे, जो वर्तमान सरकार द्वारा आगे के वर्षों में एक लाख 30 हजार करोड़ रुपए हो गये। राष्ट्रीय राजमार्गों में 57 हजार करोड़ से 2 लाख 87 हजार करोड़ रुपए हो गए। कहा कि उत्तर प्रदेश देश का विकसित राज्य बने और हमारा जिला गाजीपुर विकसित जिला बने, इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से सारी रूपरेखा तैयार कर ली गई है जिसमें जिले में नोडल कार्यालय बनाकर प्रबुद्ध लोगों से राय भी ली जाएगी, जिससे 5 वर्षो की एक समेकित योजना बनाई जा सके। उन्होंने मिशन इंद्रधनुष योजना की सराहना करते हुए कहा कि 2022 तक जिले के गरीब असहाय लोग जो पात्र हैं, उसे आवास उपलब्ध कराया जाएगा। सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, जिलाधिकारी के बालाजी, डा. व्यासमुनि राय ने संबोधित किया। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन नेहरू युवा केन्द्र के सुभाष प्रसाद ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आशा देवी, विधायक मुहम्मदाबाद अलका राय, एमएलसी प्रतिनिधि विशाल सिंह चंचल, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता जायसवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा भानूप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पहले नेहरू युवा केन्द्र के नेतृत्व में करंडा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं माधव सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं जावेद खां की ओर से सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
गाजीपुर। 23 परियोजना का शिलान्यास गया, जिसमें लोक निर्माण विभाग गाजीपुर की 338.39 लाख लागत, लघु सिंचाई विभाग में 188.00 लाख, कृषि विभाग में 94.59 लाख, नलकूप खंड प्रथम गाजीपुर में 331.08 लाख और कुल 952.06 लाख लागत की परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी परिषद गाजीपुर में 401.48 लाख, जल निगम गाजीपुर में 1915.65 लाख, लघु सिंचाई गाजीपुर में 124.81 लाख लागत की परियोजना का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed