{"_id":"597cce404f1c1ba7098b4697","slug":"71501351488-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन किया रवाना
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। यातायात जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को एसपी सोमेन वर्मा ने पुलिस कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने दो और चार पहिया चालकों को यातायात के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर चलने की नसीहत भी दी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चेकिंग के दौरान मोबाइल पर बात करते हुए और बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के पकड़ा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सड़क दुर्घटना को देखते हुए शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात जागरूकता और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सोमेन वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात जागरूकता प्रचार वाहन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में प्रचार वाहन से लोगों को जागरूक करने काम किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय के सामने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे और बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहे चालकों को रोककर नसीहत देने का काम किया। साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के इस्तेमाल की भी हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी के देते हुए कहा कि अगर वाहन चलाते समय दो पहिया चालक हेलमेट लगाए नहीं मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी सिटी प्रदीप दूबे, सीओ हृदयानंद सिंह, कोतवाल सुरेंद्र पांडेय, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुधीर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।