फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत

Fri, 14 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत
खानपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कोड़री सिंगारपुर गांव में गुरुवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के चोलापुर गांव निवासी दीपनारायण की पुत्री बरखा गिरी (18) खानपुर थाना क्षेत्र के कोड़री सिंगारपुर गांव निवासी अपने मौसा लक्ष्मी गिरी के यहां रहती थी। आज सुबह किसी बात को लेकर पड़ोसी से युवती और उसकी मौसी का विवाद हो गया था। विवाद शांत होने के बाद युवती की मौसी कही गई हुई थी। इसी दौरान युवती संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के मौसा और उसके भाई मंगला गिरी ने पड़ोस के दो लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed