{"_id":"594aab184f1c1bcc7e8b4608","slug":"71498065688-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद होगी बैंक की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद होगी बैंक की सेवाएं
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवप्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसपी सोमेन वर्मा से मुलाकात की। एसपी ज्ञापन देकर अध्यक्ष ने कहा कि मेरे ऊपर हमला करने वाले प्रधान की एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं हुई तो जनपद में सहकारी बैंक की सेवाएं बंद कर जाएंगी। खाद-बीज का वितरण भी बंद कर दिया जाएगा।
अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 17 जून की शाम को वो कार्यालय से घर जा रहे थे। इसी दौरान बद्धुपुर मंदिर के पास प्रधान आकाश राजभर ने सहयोगियों के साथ उनके वाहन को रोक लिया और प्राणघातक हमला किया। फायरिंग भी की गई। सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने उनके भतीजे मनीष कुमार के साथ मारपीट करने के साथ ही उनके स्कूल वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया थआ। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार करने के साथ ही सरकारी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में अनिल सिंह, मनोज सिंह, अवधेश सिंह, विनय प्रताप शर्मा, महेंद्र सिंह, मनीष सिंह आदि शामिल थे।
-----------------------
खाद-बीज का वितरण बंद करने की चेतावनी
गाजीपुर। पैक्स वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश लखनऊ के जिला संगठन की तरफ से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवप्रकाश सिंह पर प्रधान और समर्थकों की ओर से किए गए हमले की निंदा की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर हमला करने वाले ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नहीं की गई तो संगठन पूरे जिले में खाद-बीज का वितरण बंद कर देगा।