फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   7 km road in bad condition, traffic difficult

Ghazipur News: सात किलोमीटर सड़क बदहाल, आवागमन कठिन

Mon, 05 May 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
7 km road in bad condition, traffic difficult
गाजीपुर। सादात ब्लाॅक में पहाड़पुर से नहर के किनारे होते हुए बुढ़नपुर, सवास और कटया चट्टी तक जाने वाली लगभग सात किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल हो गई है। सड़क की चौड़ाई भी कम है।
विज्ञापन

सड़क पर लगभग तीन किलोमीटर खड़ंजा बिछा हुआ है। बड़ी नहर की एक शाखा निकलकर पहाड़पुर होते हुए आगे चली गई है। नहर की पटरी पर बनी सड़क की गिट्टियां जगह-जगह उखड़कर तितर-बितर हो गई हैं और जितनी दूर खड़ंजा बिछा है, वह भी उखड़ी हुई है। सड़क की चौड़ाई कम होने से बड़े वाहन नहीं गुजर पाते हैं।
विज्ञापन

कई वर्षों से पटरियों पर न तो मिट्टी फेंकी गई और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई है। जबकि इस सड़क से होकर क्षेत्रीय लोग सादात, पहाड़पुर, कटया चट्टी आते-जाते हैं। कटया चट्टी पर पहुंचने के लिए लोगों को रेलवे के अंडरपास से गुजरना पड़ता है। बरसात के समय थोड़ा भी पानी बरसने पर अंडरपास में पानी भर जाता है और सड़क पर आवागमन बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सवास और बूढ़नपुर के लोगों को सादात या पहाड़पुर जाकर आगे की यात्रा करनी पड़ती है। कटया चट्टी पहुंचकर लोग अपनी आगे की यात्रा सैदपुर, गाजीपुर एवं वाराणसी, जखनियां, शादियाबाद तक पूरी करते हैं।

सड़क पर 24 घंटे आवागमन जारी रहता है। बूढ़नपुर गांव के निवासी कांता राजभर और सवास के अधिवक्ता सुशील कुमार राय ने सड़क की दुर्दशा की तरफ जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मरम्मत कराने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग के जेई प्रदीप शर्मा का कहना है कि सड़क के लिए जैसे ही बजट आवंटित होगा, वैसे ही इस पर काम लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed