फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   65 consumers deposited the bill under lump sum settlement scheme

Ghazipur News: एकमुश्त समाधान योजना में 65 उपभोक्ताओं ने जमा किया बिल

Fri, 24 Nov 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
65 consumers deposited the bill under lump sum settlement scheme
बारा। बिहार सीमा पर स्थित बारा पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग की ओर से एसडीओ कमलेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में एकमुश्त समाधान योजना के तहत शिविर लगाया गया। इसमें उपभोक्ताओं की समस्या का निवारण करते हुए 65 उपभोक्ताओं से करीब चार लाख 67 हजार रुपये बिल वसूला गया।अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान ने बताया कि बिल बकायेदारों के विद्युत बकाया पर सरचार्ज के रूप में धनराशि पर सौ प्रतिशत की छूट को लेकर शिविर आयोजित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं के बिलों में किसी प्रकार की त्रुटि का मौके पर ही समाधान कर बिल जमा कराए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बारा में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें 56 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। चार लाख 67 हजार रुपये भी जमा कराए गए। शिविर में बड़े बकायेदारों से योजना का लाभ उठाने की अधिकारियों ने अपील भी की। एसडीओ कमलेश प्रजापति ने कहा कि विद्युत विभाग की टीम घर-घर दस्तक देकर बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रही है। शिविर में एसएसओ कैलाश यादव, बीरबल, रामअवतार, सेराज खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed