फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   62 out of 210 candidates did not take the exam

210 परीक्षार्थियों में 62 ने परीक्षा नहीं दी

Wed, 01 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
62 out of 210 candidates did not take the exam
गाजीपुर। प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थाओं में आगामी शैक्षिक सत्र में दाखिले के लिए आनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। बुधवार को दूसरे दिन की परीक्षा में तीनों पाली में पंजीकृत 210 परीक्षार्थियों में 62 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा का आयोजन बीते मंगलवार से किया जा रहा है। इस परीक्षा में जिले में 840 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। तीन पालियों में परीक्षा सुबह आठ से साढ़े दस बजे तक, दिन में बारह से ढाई बजे तक एवं शाम को चार से साढ़े छह बजे तक कराई जा रही है। राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य बसंतलाल ने बताया कि बुधवार को तीनों पाली में 210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 148 परीक्षा में बैठे जबकि 62 अनुपस्थित रहे। बताया कि पहली पाली में 70 में 55 उपस्थित 15 अनुपस्थित, दूसरी में 70 में 49 उपस्थित 21 अनुपस्थित एवं तीसरी पाली में 70 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन 26 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि शेष 44 बैठे। बताया कि परीक्षा कोविड गाइडलाइन का पालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed