फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प

सपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प

Mon, 07 Jan 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बैठकों का क्रम रविवार को भी बना रहा। इसमें सात से 20 जनवरी तक होने वाले समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम तथा नौ जनवरी को वीपी मंडल पदयात्रा की सफलता की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

समता भवन पर हुई बैठक में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तहसीन अहमद ने कहा कि 20 जनवरी तक गांव-गांव भ्रमण कर सपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। शमशाद अंसारी ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को छलने का काम किया है। आज सभी को लग रहा है कि सपा ही सच्ची हितैषी है। मुहम्मदाबाद के अजय पांडेय ने कहा कि हम जनता के बीच जाकर हर तबके के लोगों को सपा से जोड़ने का काम करेंगे। इसी क्रम में ब्रिगेड स्तर पर मुहम्मदाबाद विधानसभा के अध्यक्ष पद पर अतुल तिवारी को तथा जिला सचिव पर विपिन कुमार गौतम को मनोनीत कर नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर राजेश कुशवाहा, बच्चा यादव, मुन्नन यादव, आत्मा यादव, लियाकत अली, कमर अली, जुल्फेकार अली, शशिकांत गौतम, प्रीतम श्रीवास्तव, रोहित जायसवाल, अजीत भारती आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सदर विधानसभा की बैठक में जिलाध्यक्ष परशुराम बिंद ने कहा कि सपा के कार्यक्रम में जन-जन तक पहुंचना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। भाजपा की जुमलेबाजी से हर वर्ग परेशान है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी समेत हर तबका भाजपा की सरकार में परेशान है। इस मौके पर निजामुद्दीन, दिनेश यादव, कमलेश यादव, अतीक अहमद राईनी, सहनवाज सोनू, धीरज वर्मा, राजन यादव, रमेश प्रधान, केदार पाल, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed