फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भवन के पुर्ननिर्माण को लेकर धरना दिया

भवन के पुर्ननिर्माण को लेकर धरना दिया

Fri, 21 Dec 2018 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
भवन के पुर्ननिर्माण को लेकर धरना दिया

विज्ञापन
दिलदारनगर। क्षेत्र के सरैला गांव में जच्चा-बच्चा केंद्र भवन के पुर्ननिर्माण तथा इसे सुचारु रूप से चलाने की मांग को लेकर धरना का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के पीसीसी सदस्य फरीद अहमद गाजी ने कहा कि सरैला गांव में कई दशक से जच्चा-बच्चा केंद्र उपेक्षा का शिकार है। क्षतिग्रस्त भवन अब खंडहर में तब्दील हो गया है। चहारदीवारी गिर चुकी है।

उन्होंने कहा कि भवन के पुर्ननिर्माण एवं सुचारु रूप से चलाने की मांग को लेकर पूर्व में जन जागरण के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन विभाग के उच्चाधिकारियों की उदासीनता के चलते जच्चा-बच्चा केंद्र अपनी किस्मत पर आंसू बहा रहा है। यह धरना-प्रदर्शन इसे सुचारु रूप से चलाने की मांग को लेकर चलता रहेगा, जब तक कि विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी आश्वासन नहीं देता। धरना-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान उमेश राम, शकील अहमद, इदरीसी, हाजी रियाज खां, तौकीर खां, एखलाक खां, अनीस खां, जावेद खां, भगवान, विद्यासागर, डॉ. नसीम खां, सफीउल्लाह खां, सलाउद्दीन खां, सुबहान खां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed