{"_id":"5bfed783bdec2241486fc74e","slug":"61543427971-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जौहर दिखाएंगे ज्ञानेंद्र उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जौहर दिखाएंगे ज्ञानेंद्र उपाध्याय
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर(गाजीपुर)। ताइक्वांडो की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता का परचम लहराने वाले ज्ञानेंद्र उपाध्याय का चयन ताइक्वांडो अकादमी आफ इंडिया (टीआईए) की ओर से 28-29 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित ओपन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में देश और सेना का प्रतिनिधित्व करने वाले इस होनहार खिलाड़ी के चयन से परिजनों संग गांव के लोगों में हर्ष है।
रेवतीपुर गांव निवासी आनरेरी कैप्टन पद से सेवानिवृत्त कृतंजय उपाध्याय एवं माया देवी के पुत्र
ज्ञानेंद्र को बचपन से ही इस खेल में रुचि थी। वर्ष 2007 में दिल्ली में हुई स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व किया। 2008 में दिल्ली में हुई स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत और वर्ष 2009 में भूटान में आयोजित 11वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 2012 गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत, 2015 में मुबंई में द्वितीय वर्ल्ड मार्शल आर्ट गेम में कांस्य और वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नौ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जौहर दिखा चुके ज्ञानेंद्र छह में पदक जीतने में कामयाब रहे। वर्ष 2017 में राजस्थान के बीकानेर में ब्रिटेन के साथ हुए सैन्य युद्धाभ्यास में उनको बतौर आत्मरक्षा इंस्ट्रक्टर नियुक्त किया गया था।