फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत तरीके से मना बारावफात

ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत तरीके से मना बारावफात

Wed, 21 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत तरीके से मना बारावफात
गाजीपुर। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारावफात का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। विभिन्न कमेटियों की तरफ से इस्लामिक झंडों के साथ जुलूस निकाले गए। जुलूस में सरकार की आमद में नारे लगाए गए गए। जुलूस में शांति व्यवस्था के दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित मुस्लिम बहुल गांवो में पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत का जश्न मनाया गया। सुबह दस बजे से उत्तर मुहल्ला स्थित शमीमुलवरा के आवास से जुलूस बरामद हुआ जो बाजार सहित कस्बा भ्रमण करते हुए वापस पहुंचा। जुलूस में दानिशवरा, आफताब आलम, सलीम अंसारी, मुर्शीद अनवर, शादाब, साजिद इमाम, ताजुद्दीन, फिरोज खान, अमीन अंसारी, आदि शामिल रहे। मदरसा दारूल उलूम मखदूमिया मखदूमपुर में प्रात:काल कु रान ख्वानी के बाद दोपहर दो बजे से जुलूसे-मुहम्मदी निकाला गया जो कस्बा व बाजार भ्रमण करते हुए वापस आया। इसमें मुमताज अहमद, कारी माहताब, शहजाद अहमद, आजाद अहमद, मैनुद्दीन, कारी शकील, मौलाना सद्दाम, शादाब आदि शामिल रहे। मलिकन गांव स्थित जामा मस्जिद से हाफिज शहाबुद्दीन के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इसके साथ ही पलिवार, रायपुर, देईपुर, झोटना आदि गांवों में भी बारावफात का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। मुहम्मदाबाद में ईद मिलादुननबी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों को झालरों से सजाया गया था। मस्जिदों मे जलसे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

यूसुफपुर में बाराफात का जुलूस निकाला गया। जुुलूस में अंजुमन हुसैनिया भटठी मुहल्ला, अंजुमन आजाद जफरपुरा सहित दर्जनो अंजुमनों की तरफ से नातेपाक गाते हुए युवक चल रहे थे। जुलूस में नगरपालिका परिषद मुहम्मदाबाद के चेयरमैन शमीम अहमद, रेयाज अहमद खं, अनवर राईनी, वकार अहमद, आदि शामिल रहे। रात में मस्जिदों में जलसे का आयोजन हुआ। जमानिया में विभिन्न मदरसों से जुलूस-ए-मोहम्मदी पुलिस बल की मौजूदगी में निकाला गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंचा। इस दौरान मौलाना तनवीर रजा सेक्रेटरी वक्फ जामा मस्जिद ने जगह-जगह पर तकरीर कर लोगों को मोहम्मद साहब की आने की मुबारकबाद दे रहे थे। इस अवसर पर निसार वारिस खान, हयात वारिस खान, आरिफ आसींद वकार खान, मंसूर खान, बाबर खान, अफजाल सिद्दीकी, आमिर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहवल क्षेत्र के रमवल गांव में बारावफात का जुलूस निकाला गया। इसमे हाजी शाह मोहम्मद सरदार खान, एकराम खान, शमशाद, जुनैद, सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। बारा में पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। क्षेत्र में दिनभर जुलूस और मिलादों की महफिलों का आयोजन होता रहा।
नंदगंज बाजार में बारावफात के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। इसमें फारुख राईनी, शाह मुहम्मद हसन, अरविंद देवा, गुलाम मुस्तफा, हमीदुल्लाह आदि मौजूद थे। मऊ पारा के मदरसा अमीनुल उलूम ने गांव में जुलूस निकाला, जिसमे शमीम अहमद, अफरोज, सिराज अहमद, सलीम, रिजवान, आसिफ आदि शामिल रहे।
बहादुरगंज में बारावफात के अवसर पर मदरसा शमशिया रजाउल ओलूम पठान टोली से जुलूस निकाला गया। जुलूस में मौलाना शोएब अहमद बरकाती, मोहम्मद अली खान, रेयाज अंसारी, बबलू खान, रुस्तम खान,आदि शामिल रहे।

दिलदारनगर में बारावफात के मौके पर विभिन्न गांवों से इस्लामिक झंडों के साथ जुलूस निकाला गया। इसमें मौलाना मुफ़्ती शहजाद, अब्दुल वहाब, कारी मुस्ताक, मौलाना नदीम, कारी इमरान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed