फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नकल करते पकड़े गए दो परीक्षार्थियों को रिस्टीकेट किया

नकल करते पकड़े गए दो परीक्षार्थियों को रिस्टीकेट किया

Mon, 08 Oct 2018 11:37 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Mon, 08 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
नकल करते पकड़े गए दो परीक्षार्थियों को रिस्टीकेट किया
बीटीसी की परीक्षा देती छात्राएं।
गाजीपुर। परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद द्वारा बीटीसी-डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा को नकल विहीन कराने का जो दावा किया गया था वह जिले में पहले दिन खोखला साबित हुआ। परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन क्षमता का विकास प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पारी में शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन की परीक्षा हुई। राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर स्थित केंद्र पर एक परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहा, जबकि कक्ष निरीक्षकों की शिकायत पर आपस में नकल करते पकड़े गए दो परीक्षार्थियों को प्रधानाचार्य ने रस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन

उधर, राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर स्थित केंद्र की प्रधानाचार्या पद्मा पांडेय ने बताया कि उनके केंद्र पर पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डायट की तरफ से कोई भी सचल दस्ता किसी भी केंद्र पर नहीं पहुंचा। सुबह की पाली में परीक्षा शुरू होते ही पेपर आउट होने की खबर सुनने को मिली लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। मालूम हो कि इस परीक्षा में 5850 परीक्षार्थियों के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो राजकीय और एक एडेड माध्यमिक विद्यालय एवं शेष परीक्षा केंद्र वित्तविहीन बनाए गए हैं। कुछ केंद्र पहले दिन ही नकल को लेकर संदेह के घेरे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed