फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सात घंटे लगा रहा जाम, परेशान रहे राहगीर

सात घंटे लगा रहा जाम, परेशान रहे राहगीर

Tue, 19 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सात घंटे लगा रहा जाम, परेशान रहे राहगीर
सुहवल(गाजीपुर)। ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर हमीद सेतु के पास मंगलवार की सुबह बालू लदा एक ट्रक खराब हो गया। इससे मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। तेज धूप में पसीने से तर-बतर लोग आवागमन सुचारु होने का इंतजार करते रहे। किसी तरह मरम्मत के बाद फंसे ट्रक को हटाया गया। करीब सात घंटे बाद किसी तरह आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार को बालू लदा एक ट्रक हमीद सेतु के पास खराब हो सड़क के बीचों-बीच खड़ा हो गया। इससे अन्य वाहनों की रफ्तार रुकने लगी। देखते ही देखते दर्जनों चार पहिया वाहनों के साथ ही सैकड़ों बाइक सवारों की रफ्तार रुक गई। जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे जाम में फंसने वालों की संख्या में भी वृद्धि होती गई। आलम यह था कि पटरी पर भी जगह नहीं बची थी, जिससे लोग निकल सकें। पैदल आवागमन करने वाले किसी तरह से धक्का-मुक्की के बीच पसीना बहाते हुए किसी तरह आते-जाते रहे। वाहनों को आगे-पीछे करने और अगल-बगल से निकलने को लेकर लोगों में कहासुनी के साथ ही किचकिच होती रही। जाम में प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस भी फंसी रेहीं। खुले आसमान के नीचे तीखी धूप में फंसे लोग पसीना पोंछते हुए अब-तब आवागमन सुचारु होने का इंतजार करते रहे। यात्री बसों से जो लोग जिला मुख्यालय आ रहे थे, वह जाम की स्थिति को भांपते हुए बसों से उतर कर पैदल ही रवाना होते रहे। जाम की जानकारी मिलते ही सुहवल पुलिस पहुंच गई, लेकिन भीषण जाम देख वह भी इस सोच में पड़ गई कि आखिरकार कैसे यातायात सुचारु कराए। वाहनों को कहीं से निकलने की जगह ही नहीं दिख रही थी। फिर भी पुलिस वाहनों को आगे-पीछे करा कर आवागमन सुचारु करने में जुट गई। सात घंटा बाद दिन में एक बजे ट्रक को ठीक होने के बाद आगे बढ़ने पर आवागमन सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed