{"_id":"5a68d4c74f1c1b84268b63e5","slug":"61516819655-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया सोडिक हाट बाजार का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया सोडिक हाट बाजार का लोकार्पण
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर (गाजीपुर)।
क्षेत्र के फुल्ली ग्रामसभा में स्थित सोडिक हाट (बाजार) का लोकार्पण बुधवार को मुख्य अतिथि विधायक सुनीता सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गरीब, गरीब नहीं रहेगा। इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। गरीबों की योजनाएं गरीबों तक पहुंचे, इसके लिए सरकार पहल कर रही है।
जमानिया विधानसभा पूरे प्रदेश में सबसे पिछड़ा इलाका है। इसके लिए मैंने पहल कर दी है। बहुत ही कम समय में क्षेत्र में विकास होगा। गरीब महिलाएं और पुरुष श्रमिक विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि आने वाले समय में उनको इनका लाभ मिल सके। उन्होंने गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर नसीम, परीखा यादव, गणेश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह यादव, गिरधारी, अरविंद, डा. सुखराज, अजय यादव, दिनेश यादव, अशोक, काशी, हरिशंकर राजभर, दिनेश आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान आरती यादव एवं संचालन मिसबहुल होदा ने किया।