फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयक अभिभावकों का हित विरोधी

सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयक अभिभावकों का हित विरोधी

Mon, 18 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयक अभिभावकों का हित विरोधी
गाजीपुर। निजी स्कूलों के शोषण को लेकर कसक रहे अभिभावक सरकार के विधेयक से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। शहर के गोराबाजार स्थित बड़ा महादेवा मंदिर परिसर में अभिभावक संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय विधेयक 2017 पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। इस मौके पर श्याम कुमार चौधरी ने सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयक का ड्राफ्ट पूरी तरह अभिभावकों के हित के खिलाफ बताया।
विज्ञापन

जिले के अंदर अंग्रेजी माध्यम से संचालित हो रहे निजी विद्यालयों के संचालकों द्वारा समय-समय पर किताब-कापी और एडमिशन फीस के नाम पर शोषण किया जाता है। इसे लेकर अभिभावकों ने बैठक कर गहन चर्चा की। इस संबंध में सिद्धार्थ शंकर राय ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक का अभिभावक संघ पुर-जोर विरोद्ध करेगा। सच्चिदा राय ने कहा कि यह विधयक देखकर सरकार की मंशा पर संदेह हो रहा है। सुप्रोतिम बागची ने कहा कि ऐसे अधिनियम से किसी भी लिहाज से शिक्षा का स्तर सुधारा नहीं जा सकता है। अध्यक्ष मारूती राय ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक के ड्राफ्ट को मसौदा निजी विद्यालय के प्रेरणा पर बनाया गया है। इसका अभिभावक संघ सड़क से लेकर न्यायालय तक अपना विरोध करेगा। प्रस्तावित विधेयक के मसौदे के अध्यन से यह स्पष्ट हो रहा है कि सरकार की मंशा शिक्षा में सुधार करने की हरगिज नहीं है। उन्होंने आहवान किया कि सभी अभिभावक प्रस्तावित ड्राफ्ट पर अपनी-अपनी आपत्तियां 22 दिसंबर तक पत्रचार एवं ईमेल के द्वारा अवश्य प्रेषित करें। इस मौके पर धनंजय राय, सुरेंद्र यादव, संतोष उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, समीर कुमार राय, सोमनाथ प्रजापति, जयप्रकाश राय, अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मारूती राय एवं संचालन आकाश दीप गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed