फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शो रूम का शटर चाड़ कर चोरों ने उड़ाए ढाई लाख रुपये के आभूषण

शो रूम का शटर चाड़ कर चोरों ने उड़ाए ढाई लाख रुपये के आभूषण

Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
शो रूम का शटर चाड़ कर चोरों ने उड़ाए ढाई लाख रुपये के आभूषण
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। एक आभूषण के शोरूम का शटर चांड़कर ढाई लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया, वहीं एक ही रात सात दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान तीस हजार रुपये नगदी सहित हजारों रुपये के सामान चोर लेकर चले गए। घटना की खबर मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में शुरू कर दी। चोरी के मामलों में पीड़ित दूकानदारों ने पुलिस को तहरीर दे दी है, लेकिन एक भी मामले में समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

इलाके के आलमपट्टी रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर स्थित आरपी ज्वेलर्स शोरूम के शटर को चांड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपये लागत की चार किलो चांदी के आभूषण को उड़ा दिया। साथ ही शोरूम में लगे शीशे और टीवी को भी तोड़ डाला। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे जब शोरूम संचालक सन बाजार निवासी ओम प्रकाश यादव दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर टूटा हुुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित ने बताया कि मकान के पीछे चाहरदीवारी को चोर तोड़कर कटरे में प्रवेश कर गए और शोरूम के अंदर का शटर बल्ली से चांड़कर घटना को अंजाम दिए हैं। पुलिस दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज से चोरों की पहचान करने में लगी हुई है। पीड़ित ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे में पांच लोग साफ दिखाई पड़ रहे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर सिधागरघाट संवाददाता के अनुसार मुहम्मदपुर-पाली गांव की चट्टी स्थित देशी शराब सहित सात दुकानों का ताला चोरों ने तोड़कर 27 हजार नगदी सहित हजारों रुपये का सामना उड़ा दिया। मुहम्मदपुर गांव निवासी श्रवण चौहान की मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर 11 हजार रुपये नगद और कैमरा उठा ले गए। साथ अवराकोल निवासी पुष्पा गुप्ता के देश शराब की दुकान का ताला तोड़कर 16 हजार नगद, पाली गांव निवासी गुड्डू सहानी की मिठाई का ताला तोड़कर मिठाई और नगदी, संतोष गुप्ता के दुकान का ताला तोड़कर नगदी, अच्छे लाल साहनी की दुकान से मिठाई-नगदी और विरेंद्र गोड़ की दुकान तोड़कर एक किश्ती मिठाई और नगदी रुपये उठा ले गए। पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित दुकानदारों की ओर से चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को लगा दिया गया। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed