फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हिंदू पीजी कालेज में शांतिपूर्ण ढंग से छात्रसंघ चुनाव संपन्न

हिंदू पीजी कालेज में शांतिपूर्ण ढंग से छात्रसंघ चुनाव संपन्न

Tue, 24 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
हिंदू पीजी कालेज में शांतिपूर्ण ढंग से छात्रसंघ चुनाव संपन्न
जमानिया (गाजीपुर)। हिंदू पीजी कॉलेज के छात्रसंघ का चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह से दोपहर बाद तक प्रत्याशी वोटरों को अपनी तरफ ध्यान देने के लिए उनके आगे हाथ जोड़ते और पैर पकड़ते नजर आए। छात्रसंघ चुनाव के मतदान को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। सायंकाल चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अभिषेक यादव ने जीत दर्ज की। अभिषेक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र को 290 मतों से पराजित किया। जबकि उपाध्यक्ष गौतमबुद्ध और महामंत्री कमलेश कुमार को चुना गया। सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

स्थानीय हिंदू पीजी कॉलेज में मंगलवार को मतदान के लिए कालेज में आए कई छात्र-छात्राओं के पास कालेज के परिचय-पत्र के साथ फीस रसीद न होने के कारण उन्हें मतदान से वंचित होना पड़ा। जबकि कुछ का परिचय पत्र प्रमाणित न होने की वजह से उन्हें मायूस होकर लौट जाना पड़ा। छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों पर मतदान सुबह आठ बजे से आरंभ होकर अपराह्न एक बजे तक चलता रहा। दो बजे के करीब मतगणना प्रारंभ हुई और शाम करीब चार बजे तक मतगणना का कार्य चला। कुल छह पदों के लिए 14 प्रत्याशियों को चुनने के लिए 3248 मतदाताओं में से 1538 छात्र -छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान अध्यक्ष पद के उमीदवार अभिषेक यादव को कुल 859 मत,धर्मेंद्र कुमार को 569 मत और विकास मौर्य को कुल 26 मत ही मिले। इसमें कुल 84 अवैध मत पड़े थे। अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक यादव ने अपने निकटतम उमीदवार धर्मेंद्र को 290 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए गौतमबुद्ध राम को 614 मत, अमित कुमार गुप्ता को 525 मत तथा राम प्रवेश यादव को 332 मत मिले। जिसमें 65 मत अवैध घोषित किए गए। इस पद पर गौतमबुद्ध ने अपने निकटतम उमीदवार अमित कुमार गुप्ता को 89 मतों से हराया। जबकि महामंत्री पद पर कमलेश कुमार को 669 मत, प्रमोद सिंह यादव को 538 मत और विष्णु कुमार जायसवाल को 246 मत मिले। जिसमें82 मत अवैध घोषित किए गए। जिसमें कमलेश कुमार ने अपने निकटतम उम्मीदवार प्रमोद यादव को 131 मतों से पराजित किया। पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल शर्मा को 827 मत, हरिशंकर सिंह कुशवाहा को 629 मत मिले। जिसमें 80 मत अवैध घोषित किएगए। जिसमें विशाल ने हरिशंकर को 198 मतों से पराजित किया। विज्ञान संकाय पद के लिए गुलाब यादव को 29 मत और आकाश को 20 मत मिले। जिसमें तीन मत अवैध घोषित किए गए। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए मनोज कुमार यादव ने एकमात्र पर्चा भरा था। जिसे निर्विरोध घोषित कर दिया गया। अंत में सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया। तत्पश्चात प्राचार्य डॉश वीरेंद्र नाथ सिंह ने नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्र, सीओ राम बहादुर सिंह, कोतवाली प्रभारी राजाराम, स्टेशन चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी, चुनाव अधिकारी डॉश राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी डॉश सुरेंद्रतिवारी, डॉश मदन गोपाल सिन्हा, डॉश अखिलेश शर्मा शास्त्री, डॉश जितेंद्र सिंह, डॉश कंचन कुमार राय, रवि उद्यान, डॉश अमित सिंह और राकेश चौबे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के लोग और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद रही। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने स्थानीय हिन्दू पीजी कालेज को अति संवेदनशील चुनाव मानते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed