{"_id":"59d7c0664f1c1b69678b4695","slug":"61507311718-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार इंसपेक्टर व दो दारोगाओं का थाना बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार इंसपेक्टर व दो दारोगाओं का थाना बदर
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद की कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने शुक्रवार को जहां चार थानेदारों की कुर्सी बदल दी, वहीं दो दारोगाओं को भी इधर से उधर किया है। भुड़कुड़ा कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह को सादात थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि सादात थाने पर तैनात रहे बृजेश कुमार यादव को भुड़कुड़ा कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। गहमर थानाध्यक्ष रामकिशुन प्रसाद को मरदह का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है तथा यहां मरदह थानाध्यक्ष रहे सुरेंद्र कुमार पांडेय को गहमर थाने का चार्ज दिया गया। मुहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा को करंडा थाने से संबद्ध किया गया। जबकि मच्छटी चौकी प्रभारी संजय यादव को कासिमाबाद थाने में तैनात किया गया है।
विज्ञापन