{"_id":"59cd3ad54f1c1bab538b4cf7","slug":"61506622165-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में तोड़फोड़ करने के साथ लूट का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में तोड़फोड़ करने के साथ लूट का किया प्रयास
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कुंडेसर चट्टी पर स्थित बैंक बड़ौदा के एटीएम में बुधवार की शाम दो बाइक सवार लुटेरों ने तोड़फोड़ करने के साथ लूट का प्रयास किया। सुरक्षा गार्ड के मौके पर पहुंचते ही दोनों बाइक लेकर फरार हो गए। गार्ड ने इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शाखा प्रबंधक की ओर से दी गई तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।
चट्टी स्थित बैंक के एटीएम में तैनात सुरक्षा गार्ड झल्लन राय आवश्यक कार्य से गए थे। जैसे ही वह वापस आए दो युवक वहां से भागते नजर आए। जब एटीएम के अंदर गए तो तोड़फोड़ देख उसके होश उड़ गए। गार्ड ने तत्काल इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव को दी। मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। सुुरक्षा गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष बालमुुकुंद मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। इधर खैराबारी निवासी कुुसुम राजभर का एटीएम कार्ड बदलकर करीब 42 हजार पांच सौ रुपये उतरने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 27 सितंबर को शहर के लंका बस स्टैंड स्थित यूबीआई एटीएम से पैसा निकालने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद बदमाश ने एटीएम बदलकर 42 हजार 500 रुपये निकाल लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुुई है।