{"_id":"598df1134f1c1be3498b4694","slug":"61502474515-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोतर रेलवे के मुख्य इंजीनियर ने की रेल सह कम रोड ब्रिज का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोतर रेलवे के मुख्य इंजीनियर ने की रेल सह कम रोड ब्रिज का निरीक्षण
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। मऊ-ताड़ीघाट रेलखंड के विस्तारीकरण और गंगा नदी पर बनने वाले रेल सह कम रोड ब्रिज के निर्माण स्थल की जांच शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य इंजीनियर और आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों की टीम के साथ की। अधिकारियों ने चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य ब्रिज इंजीनियर पीके गुप्ता ने आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा को निर्देशित किया कि रेल सह कम रोड ब्रिज के तय डिजाइन के अनुसार पिलरों का निर्माण किया जाए। निर्माण स्थल पर कार्यों में लगे कर्मचारियों के सुरक्षा के संबंध मेें जानकारी ली। उन्होंने गंगा नदी के दोनों तरफ प्लांटों की जानकारी ली और कहा कि बरसात में निर्माण कार्य के लिए नदी में अत्याधुनिक नावों की व्यवस्था कर पानी में रुके पिलरों के भी निर्माण को शुरू करने का निर्देश दिया। साथ उन्होंने निर्माण स्थल पर कर्मचारियों के लिए चिकित्सकीय सुविधा के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने पिलरों के निर्माण के बारे में भी जानकारी ली। निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों का काफिला मेदनीपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे रेलवे ब्रिज प्लांट पहुंचा। इस मौके पर रजत जिंदल, सर्वेयर अजय राय, सिविल विशेषज्ञ एसएन साहू, इंजीनियर मेहरान पोखर, आनंद पटेल आदि मौजूद रहे।