{"_id":"596f97cd4f1c1b71328b45b0","slug":"61500485581-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों न बैठक का बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों न बैठक का बहिष्कार किया
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विकास भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस बैठक का किसानों ने यह कहते हुए बहिष्कार कर दिया कि जिलाधिकारी बैठक में भाग नहीं लेते हैं। किसानों का आरोप था कि जिलाधिकारी के बैठक में उपस्थित न रहने से उनकी तमाम समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि विकास भवन के सभागार में प्रत्येक महीने के तीसरे बुधवार को किसान दिवस मनाया जाता हैै। इसमें जिले के किसान भाग लेते हैं। इसमें प्रत्येक विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। शासनादेश के अनुसार जिलाधिकारी बैठक की अध्यक्षता करते हैं लेकिन गाजीपुर में कभी-कभी ही जिलाधिकारी भाग लेते हैं। आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। इससे नाराज होकर किसानों ने बुधवार की बैठक का बहिष्कार किया। चेताया कि भविष्य में अगर जिला प्रशासन गंभीरतापूर्वक कदम नहीं उठाएगा तो बहिष्कार जारी रहेगा।
उधर उप निदेशक कृषि यूपी सिंह ने बताया कि किसान दिवस में जिलाधिकारी उपस्थित रहकर किसानों की समस्याएं सुनने के साथ ही उसके निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को देते हैं। आज की बैठक में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह दोनों ने उपस्थित रहकर किसानों की विभागवार समस्याएं सुनीं। उसको निस्तारित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक में उप निदेशक कृषि के अलावा, सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. पीके सिंह, उद्यान अधिकारी डा. एसके वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह आदि उपस्थित थे।