{"_id":"596cfd554f1c1b68388b45dc","slug":"61500314965-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की उपस्थिति कम होने पर नोटिस दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की उपस्थिति कम होने पर नोटिस दी
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। उप बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा ने सोमवार को कई प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय पर छात्रों की उपस्थिति कम पाए जाने पर संबंधित को उन्होंने नोटिस दिया। उप बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा ने बताया कि उन्होंने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नवापुरा प्रथम एवं द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सरैया, प्राथमिक विद्यालय कटरिया प्रथम एवं द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरिया का निरीक्षण किया। बताया कि प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में निरीक्षण के समय छात्रों की उपस्थिति कम थी। उन्होंने संबंधित को नोटिस दिया। करंडा क्षेत्र में उन्होंने बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया।