{"_id":"596ba8f34f1c1b47408b4596","slug":"61500227827-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से वृद्घ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्घ की मौत
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहपुर लटिया गांव निवासी विकलांग शिवकुमार बिंद (50) दवा लेने लोटवा-टोकवा गांव जा रहा था। हरबल्लमपुर गांव के पास वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी समय अप रेलवे लाइन पर बक्सर-मुगलसराय सवारी गाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।