{"_id":"596a567d4f1c1b9a648b4602","slug":"61500141181-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापकों से जबाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापकों से जबाब तलब
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। नवागत खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव ने शनिवार को ब्लाक अंतर्गत कई प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों की कम उपस्थिति पर उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों से जवाब तलब किया। हिदायत दी कि शिक्षण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय से स्कूल न आने वाले अध्यापकों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
यादव ने क्षेत्र के मेदिनीपुर, कालूपुर, ताड़ीघाट, सुजानपुर, बवाड़ा, युवराजपुर, हरिश्चंद्रपुर, भिक्खीचौरा, मिर्जापुर, बहलोलपुर, पटकनिया, अड़रिया, सोनवल आदि प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। छात्र-अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका देखने के साथ ही विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर आदि की व्यवस्था देखी। छात्रों की कम उपस्थिति पर संबंधित प्रधानाध्यापकों से जवाब तलब करते हुए चेताया कि शिक्षण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय से स्कूल न आने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से उनकी पाठ्य पुस्तकों से सवाल भी पूछे। जिसका कुछ छात्र-छात्राओं ने संतोषजनक जवाब दिया। इस संबंध में रेवतीपुर के खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की संख्या काफी कम मिली वहीं कई अध्यापक समय से स्कूल नहीं पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।