फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   6% smart meters installed in nine months

Ghazipur News: नौ महीने में लगे छह फीसदी स्मार्ट मीटर

Sun, 29 Jun 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
6% smart meters installed in nine months
गाजीपुर। जिले में नौ महीने के अंदर ही लगभग 25 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। जबकि लक्ष्य 5.31 लाख का है। इसे तीन साल में पूरा करना है। इस हिसाब से देखें तो पता चलता है कि नौ महीने में केवल छह प्रतिशत ही स्मार्ट मीटर लग पाए हैं।
विज्ञापन

सवाल उठने लगे हैं कि अगर इसी गति से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चलता रहा तो निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूरा हो पाना कठिन हो जाएगा। जनपद में अगस्त 2024 से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी आंध्र प्रदेश की कंपनी जीएमआर को दी गई है। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए शहर, ग्रामीण बाजार, सरकारी कॉलोनियों को वरीयता दी जा रही है। हालांकि अब तक किसी ग्रामीण बाजार में स्मार्ट लगाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार धीमी होने के पीछे की वजह कर्मियों की कम संख्या बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि आगे चलकर कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं जिले में उपभोक्ताओं की संख्या कुल 5.31 लाख है। बिजली निगम के अनुसार सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट लगाया जाएगा। सैदपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जीएमआर कंपनी कर रही है। अक्तूबर 2026 तक जिले में सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

अब तक परंपरागत मीटरों में तकनीकी खराबी आने पर उपभोक्ताओं को शुल्क देना पड़ता था लेकिन स्मार्ट मीटर में ऐसा नहीं है। स्मार्ट मीटर में तकनीकी खराबी आने पर जीएमआर कंपनी इसे निशुल्क बदलेगी। यह जिम्मेदारी कंपनी की होगी। इसे मोबाइल की तरह रिचार्ज किया जा सकता है। हालांकि अभी पोस्टपेड व्यवस्था की गई है। लेकिन, आगे चलकर इसे पूरी तरह प्री पेड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed