फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   6 hotspots on the Tarighat-Bara National Highway

Ghazipur News: ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 हॉटस्पॉट

Wed, 12 Aug 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
6 hotspots on the Tarighat-Bara National Highway
सुहवल। ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 38 किलोमीटर लंबे मार्ग पर छह स्थानों को हॉट स्पॉट यानी दुर्घटना बहुल क्षेत्र घोषित किया है। इन चिह्नित क्षेत्रों में वाहनों की अधिकतम गति सीमा 20 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इन सभी छह हॉट स्पॉट पर विशेष सड़क सुरक्षा साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एनएच के पर्यवेक्षण अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इन बोर्डों का उद्देश्य वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में प्रवेश करने से पहले ही सतर्क करना है। पिछले सात वर्षों के दौरान इस मार्ग पर कई गंभीर सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें दर्जनों लोगों की जान गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। लगातार हो रहे हादसों के मद्देनजर अब दुर्घटना बहुल क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन साइन बोर्डों पर केवल गति सीमा और दुर्घटना संभावित क्षेत्र की जानकारी के साथ-साथ आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, संबंधित थाने का नंबर, एंबुलेंस और अस्पतालों के संपर्क नंबर भी दर्ज हैं। एनएच के पर्यवेक्षण अधिकारी ने बताया कि ताड़ीघाट-बारा हाईवे पर छह स्थानों को दुर्घटना बहुल क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा संबंधी साइन बोर्ड लगाए गए हैं और हॉट स्पॉट वाले इन क्षेत्रों में वाहनों की अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed