फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   55 lakh illegal liquor recovered from container

कंटेनर से 55 लाख की अवैध शराब बरामद

Fri, 12 Mar 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
55 lakh illegal liquor recovered from container
गाजीपुर। लखनऊ एसटीएफ की सूचना पर नोनहरा थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात महेशपुर बाजार से एक कंटेनर में करीब 55 लाख की अवैध शराब बरामद की। साथ ही चार तस्करों को दबोचा। उनकी निशानदेही पर रोहिली गांव स्थित एक स्कूल से बड़ी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण एवं ट्रक बरामद की गई। शुक्रवार को एसपी डा. ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में कामयाबी का खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पंचायत चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ लखनऊ से आई टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की सूचना पर नोनहरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह और आबकारी टीम की संयुक्त छापेमारी में महेशपुर बाजार में मुखबिर के द्वारा दी गई सूचना पर चेकिंग की गई तो वहां डीसीएम कंटेनर में 55 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब मिली। यहां तीन तीन तस्करों को दबोचा गया। उनकी निशानदेही पर रोहिली गांव स्थित एक स्कूल में दबिश दी गई जहां एक ट्रक, अंग्रेजी शराब बनाने के उपकरण, खाली शीशी, बोतल, ढक्कन विभिन्न ब्रांड के रैपर बरामद किए गए। यहां भी एक तस्कर पकड़ा गया। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम हसन निवासी शिवपुर थाना चादा जिला सुल्तानपुर, करामत अली निवासी दिखौली थाना धम्मौर जिला सुल्तानपुर, गोविंद शाह निवासी मुहल्ला राम गुलाम टोला जिला देवरिया और जावेद मेवाती निवासी बलशमत थाना तरारात जिला खरगौन मध्य प्रदेश बताया। जबकि धर्मेंद्र मौर्य निवासी ब्रह्मस्थान थाना कोतवाली जिला मऊ एवं प्रद्युम्न राम निवासी ग्राम रोहिली प्रबंधक निजी विद्यालय वांछित हैं। इनको दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसपी ने इस कामयाबी पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्करों को यह रैकेट काफी बड़ा है। इन तस्करों द्वारा पास के सटे जिलों में अवैध शराब भेजने की तैयारी थी। इन सभी पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया जाएगा और अर्जित धन की कुर्की भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

0000
बरामदगी में मिले सामान
गाजीपुर। अवैध शराब अंग्रेजी 1250 पेटी, एक ट्रक, एक कंटेनर डीसीएम, दो ड्रम स्प्रिट 400 लीटर, 33440 खाली शीशी विभिन्न ब्रांड के 33 रोल रैपर, एक सीलिंग मशीन, यूरिया 12 किग्रा, पांच मोबाइल, दो आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड, एक डीएल, वोटर आईडी कार्ड और 3550 नकदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
गिरफ्तार करने वाली टीम
नोनहरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक वंशबहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, मनोज वर्मा, दिनेश कुमार, मनीष यादव, प्रदीप कुमार, पंकज तिवारी, मनीष कुमार, एसटीएफ यूनिट मुख्यालय लखनऊ के उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, जावेद आलम सिद्दीकी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, कविंद्र साहनी, मृत्युंजय कुमार सिंह, रामशंकर यादव, नागेश मिश्रा, आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, विनोद कुमार, जमशेद आलम, राजेश शुक्ल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed