फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   5.48 billion approved for 46 schemes

Ghazipur News: 46 योजनाओं के लिए 5.48 अरब का अनुमोदन

Sun, 26 Mar 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
5.48 billion approved for 46 schemes
जिला योजना की बैठक में जिला पंचायत के नामित सदस्यों ने विभागवार कार्योंं की समीक्षा की
विज्ञापन

अधूरे पड़े विकास कार्यों पर भी चर्चा ,आवंटित बजट का शत-प्रतिशत व्यय करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। राइफल क्लब सभागार में जिला योजना संरचना वर्ष 2022-23 को लेकर जिला योजना समिति की बैठक हुई। प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति रवींद्र जायसवाल की अध्यक्षता में सांसद अफजाल अंसारी, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक जमानियां ओमप्रकाश सिंह, विधायक जैकिशुन साहू, विधायक जखनियां वेदी राम, विधायक मुहम्मदाबाद सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक जंगीपुर डा. वीरेंद्र यादव, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में पिछली बैैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई और जनपद के विभिन्न विकास से संबंधित विभागों की गहन समीक्षा हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद के लिए 46 योजनाओं में 5 अरब 48 करोड़ तीन लाख रुपये की अनुमानित बजट का अनुमोदन हुआ। इस दौरान जिला पंचायत के नामित सदस्यों ने विभागवार कार्योंं की समीक्षा की तथा अधूरे पड़े विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद के लिए 46 योजनाओं में 54803 लाख रुपये की अनुमानित बजट का अनुमोदन किया गया। जिस पर मंत्री ने जनपद के विकास के लिए शासन से शत-प्रतिशत बजट अवमुक्त कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि अधिकारी अपने विभागों की योजनाओं को स्वीकृत कराते हुए शासन को भेजें। आगे शासन से जो निर्देश प्राप्त होंगे उसकी जानकारी सांसद एवं विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराया जाए। विभागों में आवंटित बजट का शत-प्रतिशत व्यय हो इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed