{"_id":"669d90d2412c78ed2a019b94","slug":"52-schools-of-17-blocks-defaulter-in-enrollment-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-117957-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नामांकन में 17 ब्लाॅकों के 52 विद्यालय डिफाल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नामांकन में 17 ब्लाॅकों के 52 विद्यालय डिफाल्टर
विज्ञापन
भीमापार। एक तरफ सरकार बेसिक शिक्षा के उन्नयन को लेकर जहां करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं विभाग के अधिकारी कर्मचारी उसके उद्देश्यों को पलीता भी लगा रहे हैं। महानिदेशक स्कूली शिक्षा की ओर से जारी एक रिपोर्ट में बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिले के नगर सहित 17 ब्लाॅकों के 52 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जो, नवीन नामांकन में डिफाल्टर पाए गए हैं।
प्रेरणा पोर्टल पर संज्ञान में आया है कि कई विद्यालयों में नवीन शिक्षा सत्र में कक्षा एक और कक्षा छह में एक भी दाखिला नहीं किया गया है। इसे शासन ने बेहद गंभीरता से लिया है और दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव की ओर से बीते 20 जुलाई को जारी पत्र में कहा गया है कि यह स्थिति नितांत आपत्तिजनक है। इससे स्पष्ट होता है कि संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की ओर से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संचालित योजनाओं के सफल संचालन में कोई सहभागिता और क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। यह भी कहा गया है कि स्पष्ट होता है कि विद्यालयों की ओर से किए जा रहे नामांकन विषयक बीईओ स्तर से कोई समीक्षा या तो नहीं की गई अथवा उसका अनुश्रवण नहीं किया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से समीक्षा करने पर शून्य नामांकन वाले विद्यालयों की सूची प्रेषित की गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि डिफाल्टर परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कक्षा एक में अद्यावधि नवीन नामांकन न किए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। 10 से कम नामांकन वाले विद्यालयों के शैक्षणिक कर्मियों को चेतावनी दी गई है कि कक्षा एक एवं कक्षा छह में कम से कम 10 नामांकन 31 जुलाई तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें अन्यथा उक्त विद्यालय के समस्त शैक्षणिक कर्मियों को भविष्य में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की जायेगी।
इन ब्लाॅकों में मिले हैं डिफाल्टर परिषदीय विद्यालय
भीमापार। बाराचवर ब्लाॅक में एक, भदौरा दो, भांवरकोल एक, बिरनो एक, देवकली एक, सदर एक, करंडा पांच, कासिमाबाद तीन, मनिहारी तीन, मरदह चार, मुहम्मदाबाद छह, नगर चार, रेवतीपुर एक, सादात एक, सैदपुर दो, जखनियां 14 और जमानिया में दो स्कूल शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक विद्यालय जखनिया ब्लॉक क्षेत्र में हैं।