फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आटो बना आग का गोला, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान

आटो बना आग का गोला, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान

Mon, 29 Apr 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
आटो बना आग का गोला, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ओपियम फैक्ट्री होकर साईं मंदिर जाने वाले मार्ग पर सोमवार को अचानक एक आटो में आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गया। चालक सहित उसमें सवार अन्य यात्री आनन-फानन में उतरकर भागने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे ओपियम फैक्ट्री के फायर कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। संयोग रहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक आटो सवारियों को लेकर ओपियम फैक्ट्री मार्ग होते हुए साईं मंदिर के तरफ जा रहा था। तभी अचानक अज्ञात कारणों से आटो में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन को रोक दिया। आनन-फानन में चालक सहित सभी लोग बाहर निकल गए। जब तक लोग आग बुझाने की सोचते, तब तक आटो से आग की लपटने उठने लगी। सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल ओपियम फैक्ट्री के फायर कर्मी को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना के चलते मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। आग से टेम्पो जल गई। आटो चालक भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आटो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed