{"_id":"5cbb6c70bdec2214492aa9da","slug":"51555786864-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव में नृत्य कला का दिखाएंगे जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव में नृत्य कला का दिखाएंगे जौहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के बड़ा महादेवा स्थित डी-ड्रीम्ज डांस स्कूल के डांसर इस माह के अंत में मारीशस में अपनी नृत्य कला का जौहर दिखाएंगे। मौका होगा तीन दिवसीय मारीशस महोत्सव का। 27 से 29 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस समारोह में इस नृत्य संस्थान के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर बाबूलाल चौहान के साथ दो अन्य कलाकार समूह नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
संस्थान के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर बाबूलाल चौहान ने बताया कि अक्तूबर माह में मिर्जापुर में चयन परीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें उनके साथ संस्थान के रोहित चौधरी एवं किशन राजभर का चुनाव किया गया। वह देश के विभिन्न हिस्सों के 35 कलाकारों संग मारीशस में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बताया कि शिव तांडव, गणेश वंदना, आर्मी हिप पाप और पंजाबी गीत पर वह अपनी नृत्य कला का जौहर दिखाएंगे। संस्थान के कई नृत्य कलाकार विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं।