फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

Wed, 17 Apr 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर
सेवराई/नंदगंज। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती बुधवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

स्व. चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय रामपुर कनवा सेवराई में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक उमाशंकर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्राचार्य नामवर सिंह ने कहा कि उनका संघर्षमय जीवन आज के राजनीतिक परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक है। शिक्षक दीपक त्रिपाठी ने कहा कि वह स्वयं एक नेता थे लेकिन राजनीति के बदलते स्वरूप पर बेबाक बोलते थे। उनके जीवन से हमें सीख मिलती है। इस मौके पर डॉ. अरविंद दूबे, डॉ. तेजनारायन राय, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. कृष्णमोहन पांडेय, डॉ. हेमंत शुक्ला, डॉ. परवेज आलम खान, श्वेता गुप्ता, बृजेश प्रजापति, सूर्यप्रकाश, मु. परवेज, जितेंद्र कुमार, दीपक त्रिपाठी, सुनील यादव, दीपक शर्मा, विंध्य पांडेय, सुनील मिश्रा आदि उपस्थित थे। समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) की जिला इकाई की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं जननायक स्व. चंद्रशेखर की जयंती प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव के चांड़ीपुर स्थित आवास पर बुधवार को मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सीताराम पांडेय ने कहा कि चंद्रशेखर जी ने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वह सादा जीवन उच्च विचार के धनी जीवन भर रहे। प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने अपने नैतिक मूल्यों को कभी नहीं छोड़ा, चाहे जो भी परिस्थिति रही हो। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, सुरेश सिंह, कोषाध्यक्ष अजय उपाध्याय, भगवान यादव, गया यादव, राधेश्याम पांडेय, अमरनाथ यादव, अवधेश यादव, आकाश यादव, सनी यादव, संदीप यादव, दीपक यादव, सवरू यादव, ओपी यादव, राजेश यादव, जाफर यादव, लालू यादव, अवनीश राय, नितीश यादव, अनुपम, आलोक आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रजी अहमद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed