{"_id":"5c800cd4bdec221427739e83","slug":"51551895764-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के लिए समर्पित रहा शिव महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के लिए समर्पित रहा शिव महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। क्षेत्र के पुरैना गांव के वैदिक आश्रम पर तीन दिवसीय भव्य शिव महोत्सव का आयोजन किया गया। यह महोत्सव इस बार पूरी तरह से शहीदों के लिए समर्पित रहा। इस मौके पर धार्मिक यज्ञ पूजन, संत प्रवचन के बाद स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। मंगलवार को समापन के मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें इलाके के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
महोत्सव में सबसे पहले पुलवामा हमले तथा उसके बाद शहीद हो रहे देश के जवानों की आत्मा की शांति के लिए 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसमें लोगों ने आहुतियां दीं तथा जवानों के परिजनों को हिम्मत तथा धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद संत प्रवचन में शिव महिमा के साथ ही परहित की महत्ता पर विशेष चर्चा किया गया। संचालक दीपक दूबे ने कहा कि असहायों की सेवा से बढ़ कर कोई परोपकार नहीं है। इसी क्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के की गांवों से आई महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। बताया कि इस क्षेत्र के अस्पतालों पर महिला चिकित्सक की कमी है जिससे महिलाओं को समुचित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता। इस मौके पर समाजसेवी एसपी पांडेय, विधायक संगीता बलवंत आदि मौजूद रहे।