{"_id":"5c5dc1ffbdec2273934e16b2","slug":"51549648383-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाए की मांग को लेकर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाए की मांग को लेकर भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। बकाए के भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय मदरसा आधुनिक शिक्षक संघ की ओर से शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया गया। इस अवसर पर हुई धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। तीन वर्ष से केंद्रांश लंबित है जिससे शिक्षक भुखमरी के कगार पर आ गए हैं।
धरना सभा में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम रजा खां ने कहा कि हम शिक्षक समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। सरकार हमारी उपेक्षा करना छोड़ दे और सब्र की परीक्षा न ले। जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव ने कहा कि मदरसों में आधुनिक विषयों के शिक्षक के रुप में कार्यरत शिक्षकों का 36 माह से केंद्रांश का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते परिवार जबरदस्त आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उच्चाधिकारियों से कोई निश्चित आश्वासन नहीं मिलने के बाद सभी शिक्षक एकजुट हो कर धरना दे रहे हैं। शिक्षक फहीम अख्तर ने कहा कि धन के अभाव में सभी शिक्षक विभिन्न प्रकार की समस्याओं से घिरे हुए हैं। नए मदरसों का प्रस्ताव तीन वर्ष से लंबित पड़ा हुआ है। अभी भी मदरसों में पठन पाठन का काम सुचारु रुप से किया जा रहा है लेकिन सरकार हमारी उपेक्षा करती जा रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि 2009 से ही केंद्रांश के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। हमारी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण किया जाए। चेतावनी दिया कि अगर जल्द वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो आगे सभी शिक्षक एकजुट होकर व्यापक आंदोलन करेंगे। इस मौके शाहनवाज खां, बदरुद्दीन शास्त्री, अजमत अली, इजहार हुसैन खां, बृजेश कुमार वर्मा, शैलेश सिंह, अनिल सिंह, जमीला बेगम, हसीना बानो मशरुफ सिद्दीकी आदि उपस्थित थे। सभा के बाद पीएम को संबोधित एक मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल विकास भवन में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचा लेकिन मुलाकात नहीं हुई।