फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एक ही नाम से डबल कनेक्शन का विद्युत बिल मिला

एक ही नाम से डबल कनेक्शन का विद्युत बिल मिला

Mon, 07 Jan 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
एक ही नाम से डबल कनेक्शन का विद्युत बिल मिला
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। विद्युत बिल में गड़बड़ी कोई नई बात नहीं है। आए दिन उपभोक्ताओं को विभाग की तरफ से गलत बिल थमाया जाता है। ऐसे में ग्राहक परेशान हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला सोनहरा गांव में सामने आया है। यहां दर्जनों उपभोक्ताओं के घर मीटर लगने के बाद भी एक ही नाम का डबल कनेक्शन बिल विभाग की तरफ से जारी किया गया है। इससे ग्राहकों के होश उड़े हुए हैं। उन्होंने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बिल में संशोधन की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोनहरिया गांव में एक व्यक्ति के नाम पर डबल कनेक्शन का बिल आने से लोग परेशान हैं। गांव के रामाशीष सिंह, भोला गुप्ता, विरेंद्र सिंह, नरेश विश्वकर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, शीला देवी, सौलाख राम, मनोज गुप्ता, इंदू देवी, मोती रानी, इंद्रजीत, बालचंद्र राम, फूलचंद्र राम, बसंती देवी आदि ने बताया कि गांव के दर्जनों लोगों ने दो साल पहले विद्युत उपकेंद्र में लगे कैंप के दौरान विद्युत कनेक्शन लिया था। शुरूआत में किसी ग्राहकों की 315, 318 और 330 रुपये की बिल आता था, जिसका भुगतान लोग आसानी से कर देते थे। बीते नवंबर माह में किसी प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने सभी घरों में विद्युत मीटर लगा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने ग्राहकों से आधार कार्ड की फोटो कापी भी ली थी। जनवरी माह में सभी ग्राहकों को डबल कनेक्शन का बिल उपलब्ध कराया गया। किसी ग्राहक को 880 तो किसी को 900 रुपये तक का बिल भेजा गया है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी इस बात से बढ़ गई है कि आखिरकार मीटर लगने के बाद भी अधिक पैसा का बिल क्यों आने लगा। हम लोगों ने इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता मनीष कुमार निषाद ने बताया कि वेंटक कंपनी मीटर लगाया था। जिनके घरों में मीटर लगाया जा रहा था, हो सकता है, उस उपभोक्ता ने मीटर कर्मी को कनेक्शन की रसीद न दिखाया हो, इस वजह से कर्मी ने नया कनेक्शन दे दिया हो। जिन उपभोक्ताओं को डबल कनेक्शन का बिल भेजा गया है, उनके एक बिल को कैंसिल कराकर सिर्फ एक बिल का ही पैसा जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed