{"_id":"5c1bdf0abdec2256c822adb4","slug":"51545330442-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार घूस लेते रंगे हाथ वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास हजार घूस लेते रंगे हाथ वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर/औड़िहार(गाजीपुर)। वाराणसी एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार की शाम नगर पंचायत सैदपुर के वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र कुमार सोनकर को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लिपिक को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। इस प्रकरण में कस्बा के रहने वाले एक युवक ने लिपिक के विरुद्ध सैदपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ इंदिरा नगर निवासी मुन्ना दमगड़ ने बुधवार को एंटी करप्शन के अधिकारियों से मिल कर शिकायत किया था कि नगर पंचायत के वरिष्ठ बाबू नगर पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। काफी निवेदन के बाद भी बिना पैसा लिए उन्होंने काम न होने देने को कहा है। अंतत: मजबूर होकर मुन्ना दमगड़ ने गुरुवार को सायंकाल चार बजे उसे पैसा देने को कहा था। इसके बाद वह पैसा लेकर कार्यालय में पहुंचा। उसे एंटी करप्शन की टीम ने रंग लगे हुए नोट दिये थे। पैसा वरिष्ठ लिपिक को देते ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसका हाथ पानी से धुलवाया गया। पानी लगते ही हाथ लाल हो गया। तलाशी में लिपिक की जेब से 50 हजार रुपये के अलावा और 59 हजार रुपये बरामद किए गए। टीम उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए सैदपुर कोतवाली ले आई। बरामद रुपये में 22 नोट दो हजार के तथा 12 नोट पांच-पांच सौ के हैं। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी रामसागर ने बताया कि कस्बा निवासी मुन्ना मदगड़ बुधवार को वाराणसी कार्यालय में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया था। इस शिकायत पर लिपिक को गिरफ्तार किया गया है। टीम में दारोगा संतोष दीक्षित, अशोक सिंह और सुरेंद्र दुबे शामिल रहे।
्र