फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जनजागरण यात्रा निकाल श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भरी हुंकार

जनजागरण यात्रा निकाल श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भरी हुंकार

Tue, 20 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
जनजागरण यात्रा निकाल श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भरी हुंकार
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शहर में बाइक से जनजागरण यात्रा निकाली गई। शहर के टेढ़ी बाजार से निकली सम वैचारिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की यात्रा चीतनाथ, लाल दरवाजा, मिश्रबाजार, लंका आदि रास्तों से होते हुए आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर हुई सभा में जिला प्रचारक दीनानाथ ने बताया कि 25 नवंबर को रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर धर्मसभा आयोजित है। उस धर्म सभा को सफल बनाने के लिए जिले से हजारों हिन्दू प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाजीपुर जिले से लगभग 250 बसें जाने की संभावना है। सभी कार्यकर्ता अपने व्यक्तिगत खर्च से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री अमित देव ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक युवा इस ऐतिहासिक धर्म सभा में पहुंचकर इतिहास रचने का कार्य करेंगे। युवा ही समाज में परिवर्तन का वाहक है। बजरंग दल के जिला संयोजक बंटी राय ने कहा कि हम सभी अयोध्या पहुंच कर भगवान श्रीरामचंद्र के भव्य मंदिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करें। सरकार पर दबाव बनाएं कि अध्यादेश लाकर मंदिर का निर्माण शीघ्र कराए। इस अवसर पर दिनेश पांडेय, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सूर्यप्रकाश राय, अशोक राय, भाजपा नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, हृदयप्रकाश, विनोद राय, मणिराम मिश्र, राजकुमार, अनुज राय, अभिषेक सौंडिक, अमित सिंह, जयप्रकाश सिंह, रिंकू अग्रवाल, हर्ष, कुलभूषण, प्रेमसागर, दुर्गेश चौबे आदि उपस्थित थे। यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहनी, विद्या भारती, अधिवक्ता परिषद, विश्व हिंदू महासंघ आदि संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed